वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अंबुजा का दमदार प्रदर्शन

मूल्य-आधारित विकास और परिचालन उत्कृष्टता के बल पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत वृद्धि

अहमदाबाद, 28 जुलाई 2026: विविधीकृत अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा और दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद बहेती ने कहा, "हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत गति के साथ की है। यह प्रदर्शन मूल्य-आधारित विकास, प्रीमियम उत्पादों पर बढ़ते फोकस और अनुशासित क्रियान्वयन का परिणाम है। ट्रेड सेल्स में वृद्धि और प्रीमियम उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ने से हमारे उत्पाद मिश्रण (मार्केट मिक्स) को मजबूती मिली, जिससे लाभप्रदता और आय की गुणवत्ता दोनों में सुधार हुआ।

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण लागत पर अस्थायी दबाव के बावजूद, हमने परिचालन उत्कृष्टता, ऊर्जा दक्षता में सुधार, क्लिंकर फैक्टर में कमी और प्रभावी लागत प्रबंधन के माध्यम से प्रति मीट्रिक टन (PMT) 206 रुपये की क्रमिक लागत में कमी हासिल की। इसके परिणामस्वरूप हमारी EBITDA मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर 331 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 16.7% हो गई।

भविष्य के विकास को लेकर हमारी सोच बिल्कुल स्पष्ट है। आगे भी हमें अपनी इस गति को बनाए रखने और लागत संरचना को और अधिक मजबूत करने का पूरा भरोसा है। हम वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक अपनी उत्पादन क्षमता को 119 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) तक बढ़ाने की दिशा में पूरी तरह अग्रसर हैं। इसके तहत दाहेज (1.2 MTPA), सलई बनवा (2.4 MTPA), बठिंडा (1.2 MTPA), जोधपुर (2 MTPA), कलंबोली (1 MTPA) और वारिसलीगंज (2.4 MTPA) परियोजनाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। साथ ही, हम वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक लगभग 250 रुपये प्रति मीट्रिक टन की अतिरिक्त लागत में कमी लाकर इसे 4,250 रुपये प्रति मीट्रिक टन के लक्षित स्तर तक लाने के अपने लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

इसके साथ ही, हम इनोवेशन और LEILAC के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से टिकाऊ निर्माण (सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन) के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और भी मजबूत कर रहे हैं। यह साझेदारी कम-कार्बन अर्थव्यवस्था (low-carbon transition) की दिशा में हमारे संक्रमण को गति देने के साथ-साथ भविष्य के विकास के अगले चरण के लिए आवश्यक क्षमताओं का निर्माण भी कर रही है"

व्यावसायिक प्रदर्शन:

विवरण(YoY) Q1FY'27 Q1FY'26 Q4FY'26
किल्न फ्यूल कॉस्ट Rs1.66/'000kCal Rs1.59/'000kCal Rs1.61/'000 kCal
पावर कॉस्ट Rs6.0/kWh Rs5.9/ kWh Rs5.9/ kWh
ग्रीन पावर शेयर 34% 28% 32%
प्राइमरीलीड 249kms 269kms 262kms
डायरेक्ट डिस्पैच(%) 58% 57% 61%
प्रीमियम प्रोडक्ट्स(% ट्रेड सेल्स) 34% 33% 36%

कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल परफार्मेंस:

विवरण UoM Q1 FY'27 Q1 FY'26 Q4 FY'26
सेल्स वॉल्यूम (सीमेंट) MnT 17.1 18.4 19.9
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन Rs.Cr 9,500 10,289 10,916
ऑपरेटिंग EBITDA & मार्जिन Rs.Cr 1,589 1,961 1,465
% 16.7% 19.1% 13.4%
Rs.PMT 931 1,069 735
PAT Rs.Cr 660 1,041 1,857
EPS– डाइल्यूटेड Rs. 2.32 3.53 7.37

बैलेंस शीट की मजबूती:

कंपनी की बैलेंस शीट पूरी तरह ऋण-मुक्त (Debt-Free) है। इसका नेटवर्थ 71,954 करोड़ रुपये तथा नकद एवं नकद समकक्ष (Cash & Cash Equivalents) 844 करोड़ रुपये है।

कंपनी को CRISIL और CARE से सर्वोच्च AAA/A1+ क्रेडिट रेटिंग प्राप्त है।

कंपनी का मजबूत परिचालन नकदी प्रवाह (Operating Cash Flow) पूंजीगत व्यय (Capex) और विकास कार्यक्रमों को निरंतर समर्थन प्रदान कर रहा है।

क्षमता विस्तार

30 जून 2026 तक कंपनी की सीमेंट उत्पादन क्षमता 109 MTPA (मिलियन टन प्रति वर्ष) हो गई है, जिसे वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक बढ़ाकर 119 MTPA करने का लक्ष्य है।

दाहेज (1.2 MTPA), सलई बनवा (2.4 MTPA), बठिंडा (1.2 MTPA) और जोधपुर (2 MTPA) संयंत्रों में ट्रायल उत्पादन शुरू हो चुका है।

कलंबोली (1 MTPA) और वारिसलीगंज (2.4 MTPA) में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) में ट्रायल शुरू होंगे, जबकि मराठा क्लिंकर लाइन (4 MTPA) का कमीशनिंग वर्ष 2027 में किया जाएगा।

कंपनी का मुख्य लक्ष्य नई स्थापित उत्पादन क्षमताओं को स्थिर करने और मौजूदा परिसंपत्तियों (Assets) का बेहतर उपयोग करने पर है।

ईएसजी (ESG) से जुड़े प्रमुख अपडेट

कंपनी ने ब्रिटेन स्थित Leilac Limited के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत दुनिया की सबसे बड़ी व्यावसायिक स्तर की निम्न-कार्बन (Low-Carbon) सीमेंट उत्पादन परियोजनाओं में से एक विकसित की जाएगी। यह साझेदारी कंपनी के डीकार्बोनाइजेशन रोडमैप तथा SBTi द्वारा मान्य Net Zero 2050 लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी को उनके ब्लेंडेड सीमेंट पोर्टफोलियो के लिए CII द्वारा GreenPro प्रमाणन प्राप्त हुआ है, जो टिकाऊ उत्पादों और जिम्मेदार निर्माण समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

टिकाऊ उत्पादों और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और मील का पत्थर तय करते हुए, कंपनी ने अपने संपूर्ण ब्लेंडेड सीमेंट पोर्टफोलियो के लिए प्रतिष्ठित GRIHA प्रमाणन प्राप्त कर लिया है। इस पोर्टफोलियो में B2B और B2C दोनों श्रेणियां, तथा हाल ही में लॉन्च किए गए अत्याधुनिक बिल्डकेम और बिल्डकेम प्रो भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने लाइफ साइकल असेसमेंट (LCA) और एनवायरनमेंटल प्रोडक्ट डिक्लेरेशन (EPD) आधारित नवाचार श्रेणियों के तहत अतिरिक्त GRIHA प्रमाणन भी हासिल किए हैं। इस स्वतंत्र सत्यापन से उत्पादों के संपूर्ण जीवन-चक्र (Lifecycle) के प्रदर्शन की प्रामाणिकता पुख्ता हुई है, जो हमारे ग्राहकों को उनके ग्रीन बिल्डिंग (Green Building) और ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) लक्ष्यों को प्राप्त करने में सशक्त रूप से सहायता करेगा।

कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी , जल संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता (Resource Efficiency), वृक्षारोपण तथा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में लगातार प्रगति जारी रखी है, जो उसकी दीर्घकालिक सतत विकास (Sustainability) रणनीति को मजबूत बनाती है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल BRSR (Business Responsibility and Sustainability Report) जारी किया है, जिससे हितधारकों को ESG प्रकटीकरण और सतत विकास संबंधी प्रदर्शन की जानकारी इंटरैक्टिव एवं सरल रूप में उपलब्ध होगी। यह रिपोर्ट कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

लिंक:

https://www.ambujacement.com/digital-brsr-2025-26/index.html)

डिजिटलीकरण

इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं साइबर सुरक्षा: ओटी (OT) सुरक्षा समाधानों की तैनाती, आईटी–ओटी (IT–OT) पृथक्करण तथा विभिन्न परिचालनों में आधारभूत संरचना के उन्नयन के माध्यम से साइबर सुरक्षा एवं साइबर लचीलापन (Cyber Resilience) को और सुदृढ़ किया गया।

विनिर्माण (Manufacturing): IoT-आधारित प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस, ऑटोमेशन तथा डिजिटल नॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से परिचालन की दृश्यता, विश्वसनीयता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई।

एंटरप्राइज डिजिटलीकरण: मास्टर डेटा मैनेजमेंट (MDM), DIGIPIN, Invoice-to-Pay ऑटोमेशन, One Connect के विस्तार तथा मजबूत परियोजना शासन (Project Governance) के जरिए व्यावसायिक प्रक्रियाओं को और अधिक उन्नत बनाया गया।

एआई एवं एनालिटिक्स: DigiNav NLP तथा प्रमुख व्यावसायिक कार्यों में 40 से अधिक प्रमुख व्यावसायिक प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) तक रीयल-टाइम पहुंच उपलब्ध कराकर एआई-सक्षम निर्णय लेने की क्षमता का विस्तार किया गया।

ब्रांडिंग एवं तकनीकी सेवाएं

प्रमुख बाजारों में उच्च-प्रभावी आउटडोर ब्रांडिंग तथा डिजिटल सहभागिता अभियानों के माध्यम से Ambuja Kawach और ACC Gold की बाजार में स्थिति को और सुदृढ़ किया गया।

Adani Cement के ब्रांड Ambuja Cement और ACC को ब्रांड स्टोरीटेलिंग, रचनात्मकता और संचार प्रभावशीलता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए The Mommys Awards 2026 में पाँच रजत (Silver) पुरस्कार प्राप्त हुए।

NAREDCO और Bharat Buildcon द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित National Conclave for Building Materials में भागीदारी के माध्यम से व्यापारिक एवं गैर-व्यापारिक हितधारकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत किया गया।

तकनीकी सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर सशक्त सहभागिता बनाए रखते हुए 36,794 ACT साइटों, 237 कौशल-विकास कार्यशालाओं तथा 323 तकनीकी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन पहलों के माध्यम से 14,000 से अधिक प्रतिभागियों तक पहुंच बनाई गई और तिमाही के दौरान 3,01,347 संभावित व्यावसायिक लीड्स (Leads) प्राप्त हुईं।

पश्चिम एशिया संघर्ष का उद्योग पर प्रभाव

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY'27) के दौरान पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण आयातित ईंधनों-जैसे पेटकोक (Petcoke) और थर्मल कोयला-की कीमतों में वृद्धि तथा मालभाड़ा एवं लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ने से भारतीय सीमेंट उद्योग पर लागत का दबाव बना रहा।

ईंधन की 60–90 दिनों की इन्वेंट्री चक्र (Inventory Cycle) को देखते हुए, ईंधन लागत में हुई अधिकतम वृद्धि का प्रभाव मौसमी रूप से अपेक्षाकृत कमजोर दूसरी तिमाही (Q2) के दौरान देखने को मिल सकता है, जिससे निकट अवधि में उद्योग की लाभप्रदता प्रभावित होने की संभावना है।

कंपनी ईंधन मिश्रण के अनुकूलन (Fuel Mix Optimisation), नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग, लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार, उच्च-मार्जिन वाले बाजारों पर विशेष ध्यान तथा अनुशासित लागत प्रबंधन के माध्यम से इन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर रही है।

इंडस्ट्री आउटलुक:

भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 2026 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.7% रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2027 में सीमेंट की मांग लगभग 5% की दर से धीमी रहने की संभावना है। हालांकि, निकट अवधि में मानसून के कारण मांग में मौसमी कमजोरी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और कच्चे माल की लागत में उतार-चढ़ाव का असर सीमेंट क्षेत्र पर पड़ सकता है, लेकिन दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। इसका प्रमुख कारण बुनियादी ढांचा क्षेत्र में निरंतर निवेश, बढ़ता शहरीकरण और आवास क्षेत्र की मजबूत मांग है।

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) उद्योग की वृद्धि दर से बेहतर प्रदर्शन करने की मजबूत स्थिति में है। कंपनी अपने मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो, रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) नेटवर्क के विस्तार, प्रीमियम उत्पादों को बढ़ावा देने की रणनीति, परिचालन उत्कृष्टता और लागत नेतृत्व पहलों का निरंतर लाभ उठाती रहेगी।

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड के बारे में जानकारी

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है और यह विविध अडानी पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा है – जो देश का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला सस्टेनेबल (टिकाऊ) बिज़नेस पोर्टफोलियो है। 24 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और 22 ग्राइंडिंग यूनिट के ज़रिए 109 MTPA की सीमेंट क्षमता के साथ, अंबुजा सीमेंट्स एक हरित और मज़बूत भारत बनाने की दिशा में सबसे आगे है। कंपनी अपने डीकार्बोनाइज़ेशन के सफ़र को तेज़ कर रही है। इसके लिए वह 1 GW रिन्यूएबल एनर्जी (सोलर + विंड) और FY'28 तक 376 MW वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम (WHRS) में निवेश कर रही है। साथ ही, कम-कार्बन वाले सीमेंट के उत्पादन के लिए Leilac Limited के साथ और ज़ीरो-कार्बन RotoDynamic Heater™ (RDH™) टेक्नोलॉजी को लागू करने के लिए Coolbrook के साथ साझेदारी कर रही है। अंबुजा सीमेंट्स ने 12x वॉटर पॉज़िटिविटी और 7.23x प्लास्टिक नेगेटिविटी हासिल की है। कंपनी 2050 तक नेट-ज़ीरो बनने के लिए प्रतिबद्ध है और दुनिया की चार बड़ी बिल्डिंग मटीरियल कंपनियों में से एक है। इसके निकट-अवधि और नेट-ज़ीरो लक्ष्यों को Science Based Targets initiative (SBTi) से मान्यता मिली है। इसके ब्लेंडेड सीमेंट प्रोडक्ट GreenPro सर्टिफाइड हैं और इसके इनोवेटिव प्रोडक्ट GRIHA प्रोडक्ट कैटलॉग में शामिल हैं। कंपनी साफ़-सुथरे और किफायती तरीके से बल्क सीमेंट शिपमेंट के लिए दस टर्मिनल वाला अपना पोर्ट नेटवर्क चलाती है। TRA Research द्वारा 'भारत के सबसे भरोसेमंद सीमेंट ब्रांड' और The Economic Times द्वारा 'भारत के आइकॉनिक ब्रांड 2024' के रूप में पहचानी गई अंबुजा सीमेंट्स, दुनिया की पहली ऐसी सीमेंट निर्माता कंपनी है जो Alliance for Industrial Decarbonization (AFID) में शामिल हुई है। यह IRENA द्वारा संचालित एक ग्लोबल अलायंस है। साथ ही, यह भारी उद्योगों से होने वाले उत्सर्जन को नेट-ज़ीरो तक लाने की पहली ग्लोबल हाई-लेवल पहल, LeadIT की सदस्य भी है।

मीडिया संपर्क - roy.paul@adani.com

निवेशक संपर्क - deepak.balwani@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top