अदाणी डिफेंस ने पोखरण में किया चार एंटी-टैंक मिसाइलों का सफल परीक्षण

पोखरण (राजस्थान), 21 नवंबर 2026: अदाणी समूह की प्रमुख रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर तैनात की जाने वाले एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) सिस्टम ‘बघीरा एटी1’ का सफल प्रदर्शन किया।

इस परीक्षण के दौरान दिन और रात, दोनों समय मिसाइल से लक्ष्य पर सफल निशाना लगाने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया। इसमें एक बख्तरबंद वाहन जैसे लक्ष्य पर एक ही लेजर बीम के जरिए दो मिसाइलें लगातार दागकर उनकी क्षमता को परखा गया। इसके अलावा, अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्य को निशाना बनाने का परीक्षण भी किया गया। परीक्षण के बाद पूरे मिसाइल सिस्टम का स्टैटिक डिस्प्ले भी किया गया।

20 नवंबर को पोखरण में आयोजित इस सफल परीक्षण कार्यक्रम को बिना किसी लागत या बाध्यता (एनसीएनसी) के तहत किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान भारतीय सेना, सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय युद्धक्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार

‘बघीरा एटी1’ को 18 महीने के डिजाइन और विकास कार्य के बाद तैयार किया गया है। इस दौरान अदाणी डिफेंस ने भारतीय भौगोलिक परिस्थितियों, मौसम और सेना की परिचालन संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मिसाइल सिस्टम को विशेष रूप से विकसित किया। यह एक संपूर्ण युद्ध प्रणाली है, जिसमें मिसाइल, स्वचालित लॉन्चर और दिन व रात में लक्ष्य को देखने के लिए विशेष उपकरण शामिल हैं। इस पूरे सिस्टम को अदाणी डिफेंस द्वारा डिजाइन किए गए 4एक्स4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन पर लगाया गया है, जो कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से चलने में सक्षम है।

  • स्टैंड-ऑफ रीच: यह मिसाइल 8 किलोमीटर तक की दूरी पर दुश्मन के टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को निशाना बना सकती है। इसकी मारक क्षमता जमीन से दागी जाने वाली एंटी-टैंक मिसाइल की लगभग 4 किलोमीटर की दूरी से दोगुनी है।
  • जैम-रेसिस्टेंट गाइडेंस: यह मिसाइल रेडियो सिग्नल के बजाय लेजर बीम के जरिए अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इस तकनीक के कारण युद्ध के मैदान में इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग का इस पर बहुत कम असर पड़ता है। ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की बढ़ती भूमिका को देखते हुए यह तकनीक खास महत्व रखती है।
  • डिफीट एक्टिव प्रोटेक्शन: इस प्रणाली से एक ही लेजर बीम के जरिए एक लक्ष्य पर बहुत कम समय के अंतराल में दो मिसाइलें दागी जा सकती हैं। पहली मिसाइल टैंक के एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (एपीएस) को निष्क्रिय करने के लिए बनाई गई है, जबकि दूसरी मिसाइल उसके सुरक्षा कवच को भेदकर लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए तैयार की गई है।
  • लगातार हमले की क्षमता: इसके स्वचालित लॉन्चर में एक साथ 4 मिसाइलें दागने के लिए तैयार रहती हैं, जबकि वाहन में 8 अतिरिक्त मिसाइलें भी रखी जा सकती हैं। इस तरह एक वाहन में कुल 12 मिसाइलें ले जाने और इस्तेमाल करने की क्षमता है।
  • दिन और रात में हमला करने की क्षमता: इस मिसाइल सिस्टम में दिन के समय देखने के लिए टीवी कैमरा और रात में लक्ष्य की पहचान करने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक दी गई है। इसमें लक्ष्य को अपने आप ट्रैक करने की सुविधा भी मौजूद है।
  • शूट एंड मूव: इस सिस्टम की मदद से सेना के जवान सुरक्षित स्थान पर रहकर दुश्मन पर हमला कर सकते हैं और इसके बाद तुरंत अपना स्थान बदल सकते हैं। इससे दुश्मन की जवाबी गोलीबारी की चपेट में आने का खतरा कम होता है।
  • बख्तरबंद वाहनों के अलावा हवाई लक्ष्यों पर भी निशाना: यह मिसाइल सिस्टम केवल टैंक और बख्तरबंद वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिक दूरी पर मौजूद हवाई लक्ष्यों को भी निशाना बनाने में सक्षम है।

भारत की एंटी-टैंक मिसाइल क्षमता को मजबूत बनाने की दिशा में कदम

आधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों एटीजीएम की भारत में आवश्यकता अभी भी काफी अधिक है। एटीजीएम के मौजूदा भंडार में बताई गई कमियां रक्षा क्षेत्र के निरंतर आधुनिकीकरण की आवश्यकता को रेखांकित करती हैं।

वर्तमान में भारतीय सेना के एंटी-टैंक मिसाइल बेड़े की मुख्य आधारशिला दूसरी पीढ़ी की मिलान-2टी और कोंकर्स-एम मिसाइलें हैं। इसके बाद तत्काल परिचालन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्पाइक मिसाइलों को भी सेना में शामिल किया गया। भारत वर्तमान में जैवलिन मिसाइल प्रणालियों की खरीद की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

हाल के युद्धों और सैन्य संघर्षों ने दिखाया है कि टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ लड़ाई में मिसाइलों की मारक दूरी और तेजी से स्थान बदलने की क्षमता कितनी महत्वपूर्ण है। ‘बघीरा एटी1’ भारतीय सेना को पहले से मौजूद जवानों द्वारा ले जाई जाने वाली और हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली मिसाइलों के अलावा, जमीन से लंबी दूरी तक हमला करने वाला एक अतिरिक्त मोबाइल मिसाइल सिस्टम उपलब्ध कराती है।.

रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ी भागीदारी

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसमें निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर 24 प्रतिशत यानी लगभग 42,000 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष 22 प्रतिशत थी। वहीं, भारत का रक्षा निर्यात भी बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ये आंकड़े देश के रक्षा उत्पादन और निर्यात में निजी कंपनियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाते हैं।

बघीरा एटी1 भारत के रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। देश की निजी कंपनियां अब सशस्त्र बलों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक रक्षा प्रणालियों को विकसित करने, उन्हें एक साथ जोड़ने और तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने इस पूरी युद्ध प्रणाली को विकसित करने, उसके विभिन्न उपकरणों को एकीकृत करने और उनका परीक्षण करने का काम किया है। कंपनी ने सशस्त्र बलों को इस प्रणाली का प्रदर्शन और मूल्यांकन करने के लिए उपलब्ध कराया है।

यह पहल आधुनिक एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम्स के निर्माण, उनके रखरखाव और उन्हें देश में ही विकसित करने की क्षमता को मजबूत बनाएगी। इससे भारत में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में विदेशों से हथियारों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के बारे में

अदाणी ग्रुप का हिस्सा, ‘अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' भारत की सबसे बड़ी एकीकृत निजी डिफेंस और एयरोस्पेस कंपनी है, जो ज़मीन, हवा और समुद्र में महत्वपूर्ण क्षमताएं विकसित कर रही है। यह कंपनी कई तरह के डिफेंस और एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म और सिस्टम के डिज़ाइन, विकास, निर्माण और उनके रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करती है। इनमें एयरबोर्न सर्विलांस और AEW&C, मानवरहित सिस्टम, हथियार और गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर और एवियोनिक्स, तथा आधुनिक गोला-बारूद समाधान शामिल हैं। स्वदेशी लाइफसाइकिल सस्टेनमेंट (रखरखाव), MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहाल) और एविएशन ट्रेनिंग पर विशेष ज़ोर देते हुए, अदाणी डिफेंस भरोसेमंद वैश्विक साझेदारों, स्टार्टअप्स और MSMEs के साथ रणनीतिक सहयोग के ज़रिए एक मज़बूत डिफेंस इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार कर रही है। 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न के अनुरूप, कंपनी दीर्घकालिक क्षमता विकास, ऑपरेशनल तैयारी और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया www.adanidefence.com पर जाएँ।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड भारत के सबसे बड़े व्यावसायिक समूहों में से एक, ‘अदाणी ग्रुप' की प्रमुख कंपनी है। पिछले कुछ वर्षों में, अदाणी एंटरप्राइजेज ने उभरते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसायों को विकसित करने, राष्ट्र-निर्माण में योगदान देने और फिर इन व्यवसायों को अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। एपीएसईज़ेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और विस्तार योग्य व्यवसायों को सफलतापूर्वक खड़ा करके, कंपनी ने अपने मजबूत कारोबार के जरिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है। इससे पिछले तीन दशकों में कंपनी के शेयरधारकों को भी काफी अच्छा रिटर्न मिला है। कंपनी के रणनीतिक व्यावसायिक निवेशों की अगली पीढ़ी अब ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, डेटा सेंटर, सड़कों और तांबा व पेट्रोकेमिकल जैसे प्रमुख उद्योगों पर केंद्रित है - इन सभी क्षेत्रों में वैल्यू अनलॉक करने की काफी संभावनाएं हैं।

मीडिया संबंधी पूछताछ के लिए, कृपया संपर्क करें: रॉय पॉल: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top