मुंबई एयरपोर्ट का 91% पैसेंजर ट्रैफिक नहीं होगा प्रभावित
मुंबई, 03 अक्टूबर 2026: अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) द्वारा संचालित मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) टर्मिनल 1B के नॉर्थ सेक्शन का पुनर्विकास शुरू करेगा। करीब 60 साल पुरानी इस इमारत से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए टर्मिनल का चरणबद्ध पुनर्विकास किया जाएगा।
मुंबई एयरपोर्ट (IATA कोड – BOM) से सालाना करीब 5.5 करोड़ यात्री (mppa) सफर करते हैं। इनमें से केवल करीब 5 mppa यानी लगभग 9% यात्री क्षमता अस्थायी रूप से परिचालन से बाहर रहेगी। परिचालन की निरंतरता बनाए रखने और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए AAHL ने एयरलाइंस को अपने विवेक के आधार पर परिचालन अस्थायी रूप से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IATA: NMI) स्थानांतरित करने का विकल्प दिया है। इस बदलाव के दौरान AAHL एयरलाइंस को सभी जरूरी सहयोग देगा, ताकि सेवाओं का स्थानांतरण सुचारू और सहज तरीके से हो सके।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा, “मुंबई एयरपोर्ट के 91% यात्री ट्रैफिक पर इस पुनर्विकास का कोई असर नहीं पड़ेगा। पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर को तत्काल मरम्मत की जरूरत थी। यात्रियों की असुविधा और परिचालन में बाधा को कम से कम रखने के लिए पहले चरण में केवल टर्मिनल 1B के नॉर्थ सेक्शन को तोड़ा जा रहा है, जो मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की कुल क्षमता का करीब एक-तिहाई है। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन का स्थानांतरण अस्थायी है और इसका मतलब मुंबई एयरपोर्ट के ट्रैफिक का स्थायी स्थानांतरण नहीं है।”
टर्मिनल 1 लंबे समय से सुरक्षा संबंधी चिंता का विषय रहा है। यात्रियों और एयरलाइंस के लिए कोई व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं होने के कारण बीते वर्षों में यहां केवल अस्थायी सुरक्षा उपाय ही किए जाते रहे हैं। इस साल अप्रैल में टर्मिनल 1 पर आग लगने की घटना के बाद यहां परिचालन जारी रखने से जुड़े जोखिम और अधिक स्पष्ट हो गए हैं। अब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिचालन में है और एयरलाइंस व यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करा सकता है। ऐसे में टर्मिनल 1 को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने और चरणबद्ध रूप से तोड़ने की प्रक्रिया को अब और टाला नहीं जा सकता। टर्मिनल 1 का पुनर्विकास जनवरी 2027 से शुरू होगा। इसके बाद इसकी यात्री क्षमता मौजूदा 15 mppa से 33% बढ़कर 20 mppa हो जाएगी।
अरुण बंसल ने कहा, “टर्मिनल 1 के भविष्य को लेकर एयरलाइंस के साथ 2020 से व्यापक विचार-विमर्श चल रहा है। प्रस्तावित पुनर्विकास को AERA के समक्ष भी प्रस्तुत किया गया था और बाद में इसे स्वीकृत टैरिफ फ्रेमवर्क में शामिल किया गया। हम कुछ एयरलाइंस द्वारा जताई गई चिंताओं को समझते हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इस प्रक्रिया को शुरू करने में और देरी से लाखों यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।” नवी मुंबई एयरपोर्ट नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लैंडिंग फीस पर 100% छूट दे रहा है। इसके अलावा, नवी मुंबई और मुंबई एयरपोर्ट पर लगाए जाने वाले यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) के अंतर की भरपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कैश वाउचर देने की भी योजना है।
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक आधुनिक और पूरी तरह सुसज्जित एयरपोर्ट है। इसके पास मुंबई एयरपोर्ट से स्थानांतरित होने वाले अतिरिक्त यात्री ट्रैफिक को संभालने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता मौजूद है अरुण बंसल ने कहा, “नवी मुंबई एयरपोर्ट की उपलब्धता के कारण मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का पुनर्विकास चरणबद्ध तरीके से करना संभव हो पाया है। इससे पूरे टर्मिनल को एक साथ बंद करने की जरूरत नहीं होगी और यात्रियों व एयरलाइंस को होने वाली बड़ी असुविधा से बचा जा सकेगा।” मुंबई एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों मिलकर भारत की कमर्शियल कैपिटल रीजन की सीमित एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता की जरूरतों को पूरा करेंगे।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) भारत के सबसे बड़े निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स में से एक है। कंपनी देशभर में आठ एयरपोर्ट्स का प्रबंधन करती है और भारत के कुल यात्री ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी 23% से अधिक है। AAHL एयरोनॉटिकल ऑपरेशंस, यात्रियों के लिए नॉन-एयरोनॉटिकल सेवाओं और सिटी-साइड डेवलपमेंट सहित एक इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट प्लेटफॉर्म का प्रबंधन और विकास करता है। AAHL की यात्रा एयरपोर्ट डेवलपमेंट में एडवांस टेक्नोलॉजी, यादगार कंज्यूमर एक्सपीरियंस और सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज का समावेश करती है।
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL), भारत के सबसे बड़े कारोबारी संगठनों में से एक अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है। AEL का भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी बिजनेस को विकसित करने, स्थापित करने और बड़े स्तर तक ले जाने का लंबा ट्रैक रिकॉर्ड है। बीते वर्षों में AEL ने अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी टोटल गैस जैसे कारोबारों को बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है। AEL के उभरते कारोबारों के मौजूदा पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट्स, सड़कें, डेटा सेंटर्स, ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम, कॉपर और अन्य रणनीतिक औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। ये सभी भारत की लंबे समय तक के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हैं।
मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.