मुंबई, 25 अक्टूबर 2026: इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने संयुक्त रूप से घोषणा की है की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) से फरवरी 2027 में इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से अपनी उपस्थिति का विस्तार करने की योजना को परिचालन में लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी तथा मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) की दोहरे हवाई अड्डे वाली प्रणाली को और मजबूती मिलेगी।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने विस्तार के तहत, इंडिगो छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) से प्रतिदिन संचालित होने वाली 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चरणबद्ध तरीके से नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी। इसमें CSMIA से वर्तमान में बाहरीन, रियाद, दम्माम, जेद्दा, मदीना, कुवैत, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट, ढाका और जकार्ता के लिए संचालित होने वाली सभी उड़ान सेवाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त, काठमांडू के लिए प्रतिदिन एक नई उड़ान सेवा भी शुरू की जाएगी। इससे फरवरी से जुलाई 2027 के बीच नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क 12 गंतव्यों तक विस्तारित हो जाएगा।
इन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को आवश्यक घरेलू कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए इंडिगो अपनी संबंधित घरेलू उड़ान सेवाओं को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी। इससे यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। इंडिगो के साथ निकट सहयोग में, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों के बीच यात्रियों को सुगम और कुशल कनेक्टिविटी का अनुभव मिल सके। यह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लंबे समय तक के लिए अंतरराष्ट्रीय हब के रूप में विकसित करने की इंडिगो की विस्तार रणनीति का अगला महत्वपूर्ण कदम होगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्षमता के इस स्थानांतरण से दो अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। पहला, इससे इंडिगो को 2027 में अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार जारी रखने के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से एयरबस A320/321 और A321XLR विमानों के बढ़ते बेड़े का उपयोग करते हुए 2027 में एशिया, अफ्रीका और यूरोप में नई उड़ान सेवाएं शुरू की जा सकेंगी। इससे पहले से ही क्षमता की सीमाओं का सामना कर रहे मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।
दूसरा, संबंधित घरेलू उड़ानों का स्थानांतरण वर्ष 2030 तक छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के T1 टर्मिनल के पुनर्विकास के लिए आवश्यक क्षमता में कटौती में इंडिगो की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने में भी मदद करेगा। T1 टर्मिनल के पुनर्विकास को संभव बनाने के लिए यदि CSMIA में इंडिगो की उड़ान सेवाओं में और बदलाव आवश्यक होते हैं, तो उन सेवाओं को CSMIA के T2 टर्मिनल में समायोजित करने के लिए इंडिगो और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
इस प्रक्रिया में CSMIA में प्रत्येक एयरलाइन की उपस्थिति को ध्यान में रखा जाएगा। यह संतुलित दृष्टिकोण सभी एयरलाइनों के लिए व्यवस्थित बदलाव को सुगम बनाएगा, परिचालन संबंधी व्यवधानों को न्यूनतम करेगा और एयरलाइनों तथा यात्रियों को बेहतर योजना बनाने के लिए अधिक निश्चितता प्रदान करेगा। यह प्रक्रिया ऐसे समय में होगी, जब NMIA अपनी सेवाओं का विस्तार करेगा और CSMIA में पुनर्विकास का कार्य आगे बढ़ेगा।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाओं के स्थानांतरण और CSMIA से नई उड़ान सेवाएं शुरू करने की अंतिम तिथियों की घोषणा इंडिगो द्वारा परियोजना से संबंधित समन्वय की प्रक्रिया पूरी होने और आवश्यक परिचालन मंजूरियां प्राप्त होने के बाद की जाएगी। इस चरणबद्ध स्थानांतरण से NMIA की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय विस्तार होगा और CSMIA से अंतरराष्ट्रीय यात्रा के विकल्प भी बढ़ेंगे। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को दोनों हवाई अड्डों के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए अधिक व्यापक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के बारे में जानकारी
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) भारत में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत हवाई अड्डों का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी का उद्देश्य नवाचार, स्थिरता और यात्रियों की सुविधाओं पर केंद्रित समाधानों के जरिए देश के विमानन क्षेत्र को नई दिशा देना है। अदाणी एयरपोर्ट्स, अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का हिस्सा है। इसका लक्ष्य इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर एकीकृत नेतृत्व स्थापित करने के समूह के विजन को आगे बढ़ाना है। AAHL वर्तमान में आठ हवाई अड्डों का संचालन करती है। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलूरु, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और नवनिर्मित नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IATA कोड – NMI) शामिल हैं। AAHL यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करने, हवाई संपर्क को बेहतर बनाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। परिचालन उत्कृष्टता, आधुनिक तकनीक और हितधारकों के साथ मजबूत जुड़ाव के जरिए कंपनी हवाई यात्रा के भविष्य को नई दिशा दे रही है। साथ ही, वैश्विक विमानन क्षेत्र में भारत की स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे रही है। भारत में हवाई अड्डों के आसपास शहरी विकास को नई पहचान देने के अपने व्यापक विजन के तहत AAHL एकीकृत, हॉस्पिटैलिटी-केंद्रित 'एयरपोर्ट सिटी' भी विकसित कर रही है। इन एयरपोर्ट सिटी में प्रमुख विमानन केंद्रों के आसपास होटल एवं आतिथ्य सेवाओं, रिटेल, मनोरंजन, व्यावसायिक गतिविधियों और आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं को एक साथ विकसित किया जा रहा है।
We Care About Your Privacy
We use cookies to give you the best experience on our website. By continuing, you're agreeing to our use of cookies. For more information read our Privacy Policy or edit your preferences
Essential for site operation. < Enables core functions like security and accessibility.
Remembers your settings like language & region.
Anonymous data to improve performance.
Enhanced features like videos & chat.
Improves outreach & measures engagement.