अदाणी विंड ने शुरू किया भारत की सबसे लंबी विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन

अहमदाबाद, 16 नवंबर, 2026: अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) ने गुजरात के मुंद्रा स्थित अपने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 91.2 मीटर लंबी ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी को अपने एमडब्ल्यूएल185-5.0 मेगावॉट विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म के लिए सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। इससे अब इसका सीरियल प्रोडक्शन शुरू किया जा सकेगा।

91.2 मीटर लंबी ये ब्लेड भारत में बनाई गई अब तक की सबसे लंबी विंड टर्बाइन ब्लेड हैं। इन्हें एमडब्ल्यूएल185-5.0 मेगावॉट प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म में 185 मीटर डायमीटर वाला रोटर होगा, जो भारत में सबसे बड़ा है। इसकी हब हाइट 140 मीटर होगी। इसका रोटर करीब 26,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में हवा को कवर करता है, जो साढ़े तीन से ज्यादा सामान्य फुटबॉल मैदानों के बराबर है। एमडब्ल्यूएल185-5.0 मेगावॉट प्लेटफॉर्म अलग-अलग रफ्तार की हवाओं से ऊर्जा हासिल कर सकता है। इससे बिजली उत्पादन में निरंतरता बनी रहती है, उपलब्ध पवन संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होता है और क्षमता उपयोग का स्तर (सीयूएफ) भी बेहतर होता है।

नई ब्लेड के साथ मुंद्रा प्लांट में बनने वाले प्रोडक्ट्स की रेंज और बढ़ गई है। फिलहाल यहाँ 78.6 मीटर और 80.5 मीटर लंबी ब्लेड का उत्पादन होता है। अब 91.2 मीटर लंबी ब्लेड का उत्पादन शुरू होना, ब्लेड डिजाइन, मटेरियल इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग में सटीकता और इन्हें संभालने की क्षमता में बड़ी प्रगति है। इससे भारत में अगली पीढ़ी की विंड टर्बाइन्स के लिए बड़े आकार के कंपोनेंट्स बनाने की क्षमता मजबूत होगी।

अदाणी विंड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) मिलिंद कुलकर्णी ने कहा, “भारत की सबसे लंबी विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू करना और हमारे 5 मेगावॉट प्लेटफॉर्म को सर्टिफिकेशन मिलना, अदाणी विंड और देश के विंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए एक अहम् उपलब्धि है। बड़ी ब्लेड और ज्यादा क्षमता वाली टर्बाइन्स हर मशीन को ज्यादा ऊर्जा हासिल करने में सक्षम बनाती हैं। इनमें कम रफ्तार से हवा चलने वाली जगहें भी शामिल हैं। इससे उन क्षेत्रों में भी विंड एनर्जी उत्पादन की संभावनाएँ बढ़ती हैं, जहाँ पहले यह संभव नहीं था। हम देश की बढ़ती क्लीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में ही एडवांस्ड विंड टेक्नोलॉजी विकसित करने और उसका उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भारत में विंड एनर्जी की संभावनाओं का विस्तार

किसी विंड टर्बाइन से कितनी बिजली पैदा होगी, यह उसके रोटर के हवा को कवर करने वाले क्षेत्र, तय क्षमता, हब की ऊँचाई और उस जगह उपलब्ध हवा पर निर्भर करता है। करीब 185 मीटर रोटर डायमीटर और लगभग 26,600 वर्ग मीटर के स्वीप्ट एरिया वाला एमडब्ल्यूएल185-5.0 मेगावॉट प्लेटफॉर्म कम और मध्यम रफ्तार वाली हवा वाले क्षेत्रों में भी ज्यादा ऊर्जा हासिल करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इससे ज्यादा क्षेत्रों में विंड पावर प्रोजेक्ट्स लगाना तकनीकी और व्यावसायिक रूप से संभव हो सकता है।

जर्मनी की स्वतंत्र विंड टर्बाइन टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन संस्था विंडगार्ड सर्टिफिकेशन जीएमबीएच ने गुजरात के मुंद्रा में टर्बाइन के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग के बाद अदाणी विंड के एमडब्ल्यूएल185-5.0 मेगावॉट प्लेटफॉर्म को सर्टिफिकेशन दिया है। एमडब्ल्यूएल185-5.0 प्लेटफॉर्म जर्मनी की टेक्नोलॉजी पार्टनर डब्ल्यू2ई (विंड टू एनर्जी) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह सर्टिफिकेशन पुष्टि करता है कि प्लेटफॉर्म विंड टर्बाइन के डिजाइन, टेस्टिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त आईईसी 61400 सीरीज के मानकों के अनुरूप है।

अदाणी विंड के तीन टर्बाइन प्लेटफॉर्म्स को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स (एएलएमएम-विंड) में शामिल किया गया है। इसके अलावा, ब्लूमबर्गएनईएफ की 2025 की ग्लोबल टॉप 15 टर्बाइन मैन्युफैक्चरर्स रैंकिंग में शामिल होने वाली अदाणी विंड भारत की एकमात्र विंड टर्बाइन निर्माता कंपनी है।

कंपनी के एमडब्ल्यूएल160-5.2 मेगावॉट प्लेटफॉर्म ने गुजरात के खावड़ा में 2 गीगावॉट से ज्यादा इंस्टॉलेशन का आँकड़ा पार कर लिया है। खावड़ा दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट का केंद्र है। एमडब्ल्यूएल160-5.2 मेगावॉट भारत में एएलएमएम-विंड के तहत सूचीबद्ध सबसे ज्यादा क्षमता वाली ऑनशोर विंड टर्बाइन्स में से एक है।

हाल के ऑर्डर्स के साथ अदाणी समूह से बाहर के इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स (आईपीपी) से अदाणी विंड को मिले कुल ऑर्डर्स 1 गीगावॉट से ज्यादा हो गए हैं।

अदाणी विंड (एएनआईएल का विंड मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन) के बारे में

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल), एडवांस्ड विंड टेक्नोलॉजी और बेहतर मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से वैश्विक स्तर पर क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन को आगे बढ़ा रही है। गुजरात के मुंद्रा में कंपनी का पूरा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम है। यह भारत के सबसे बड़े पोर्ट्स में से एक के पास स्थित है, जिससे कंपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए बेहतर और बड़े स्तर पर विंड एनर्जी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

कंपनी की मौजूदा 2.25 गीगावॉट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को और बढ़ाने की योजना है। जर्मनी के रोस्टॉक में टेक्नोलॉजी सेंटर और भारत में समर्पित रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) टीम के साथ अदाणी विंड 3.x मेगावॉट से 5.x मेगावॉट तक के अलग-अलग विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म्स में इनोवेशन को आगे बढ़ा रही है। कंपनी की प्रमुख 5.2 मेगावॉट टर्बाइन भारत में विकसित सबसे शक्तिशाली ऑनशोर विंड टर्बाइन्स में से एक है। ब्लूमबर्गएनईएफ की ग्लोबल टॉप 15 रैंकिंग में शामिल भारत की एकमात्र विंड टर्बाइन निर्माता कंपनी के रूप में अदाणी विंड इनोवेशन, बड़े स्तर पर उत्पादन और सस्टेनेबिलिटी के माध्यम से क्लीन एनर्जी सप्लाई चेन को मजबूत कर रही है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के बारे में

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल), अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी है। अदाणी समूह भारत के सबसे बड़े बिजनेस ऑर्गनाइजेशंस में से एक है। पिछले कई वर्षों में अदाणी एंटरप्राइजेज ने नए इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस तैयार करने, देश के विकास में योगदान देने और बाद में उन्हें अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों के रूप में विकसित करने पर ध्यान दिया है। कंपनी ने अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर जैसे बड़े और मजबूत कारोबार तैयार किए हैं। इन कारोबारों के जरिए कंपनी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दिया है। इससे पिछले तीन दशकों में शेयरधारकों को भी अच्छा रिटर्न मिला है।

कंपनी के अगले चरण के रणनीतिक निवेश नए एनर्जी इकोसिस्टम, एयरपोर्ट मैनेजमेंट, डेटा सेंटर्स, रोड्स और कॉपर व पेट्रोकेमिकल्स जैसे प्राइमरी इंडस्ट्रीज पर केंद्रित हैं। इन सभी क्षेत्रों में भविष्य में वैल्यू बढ़ाने की काफी संभावनाएँ हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें: www.adanienterprises.com

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: roy.paul@adani.com

अन्य रिलीज़

Scroll to top