बिहार में अदाणी को मिला पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

अहमदाबाद, 19 नवंबर 2026: देश की अग्रणी प्राइवेट सेक्टर की बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने बिहार के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट के पावर प्लांट से बिजली निकासी की ट्रांसमिशन परियोजना हासिल की है। इस परियोजना के शुरू होने के बाद कंपनी को टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग (टीबीसीबी) प्रक्रिया के तहत हर साल लगभग 500 करोड़ रुपये का टैरिफ मिलेगा।

“3x800 मेगावाट एसटीपीपी पीरपैंती से बिजली निकासी” नाम की इस परियोजना को विक्रमशिला पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड नाम की विशेष उद्देश्य कंपनी (एसपीवी) तैयार करेगी और 2028 की अंतिम तिमाही तक पूरा करेगी। पीरपैंती पावर प्लांट की बिजली निकासी के साथ-साथ यह परियोजना राज्य के ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी मजबूत करेगी और बिजली सप्लाई को अधिक भरोसेमंद बनाएगी।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के सीईओ श्री कंदर्प पटेल ने कहा, “पीरपैंती ट्रांसमिशन योजना 2,400 मेगावाट उत्पादन क्षमता के लिए बिजली निकासी की मजबूत व्यवस्था तैयार करेगी और बिहार के ट्रांसमिशन नेटवर्क की रीढ़ को भी ताकत देगी। इससे ग्रिड अधिक भरोसेमंद और मजबूत बनेगा और राज्य को बिजली की लगातार बढ़ती मांग पूरी करने में मदद मिलेगी। हम ऐसा भरोसेमंद और कुशल ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में जुटे रहेंगे, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा को लंबे समय तक सहारा दे।”

परियोजना पूरी होने पर एईएसएल अपने पोर्टफोलियो में 881 सर्किट किलोमीटर (सीकेएम) ट्रांसमिशन लाइनें और 3,160 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जोड़ेगा, जिससे उसका कुल नेटवर्क बढ़कर 30,683 सीकेएम और 1,46,585 एमवीए हो जाएगा। इस परियोजना के साथ एईएसएल का ट्रांसमिशन कैपेक्स अब करीब 91,500 करोड़ रुपये हो गया है।

इस परियोजना में एईएसएल झंझारपुर, बेथौली और बेगूसराय में चार गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (जीआईएस) और उनकी ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता बनाएगा। ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में 400 केवी डीसीडीएस पीरपैंती-झंझारपुर, पीरपैंती-बेगूसराय और बेगूसराय-बख्तियारपुर लाइनें तथा 220 केवी डीसीडीएस झंझारपुर-बेथौली और बेगूसराय-बेगूसराय टाउन लाइनें शामिल हैं। इसके अलावा एईएसएल झंझारपुर में मौजूदा 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का एलआईएलओ करेगा और बख्तियारपुर जीएसएस में 400 केवी लाइन बे बनाएगा।

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के बारे में

अदाणी समूह का हिस्सा एईएसएल कई क्षेत्रों में काम करने वाला संगठन है, जो एनर्जी सेक्टर में पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस जैसे कामों में सक्रिय है। एईएसएल देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसका कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 30,683 सीकेएम और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,46,585 एमवीए है। रिटेल बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में एईएसएल मुंबई महानगर और औद्योगिक केंद्र मुंद्रा एसईजेड के करीब 1.3 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान करता है। एईएसएल अपने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का तेजी से विस्तार कर रहा है और देश का अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की राह पर है। पैरेलल लाइसेंस के जरिए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाकर और ग्रीन एनर्जी की अच्छी हिस्सेदारी वाले, कॉम्पिटिटिव तथा उपभोक्ता की जरूरत के अनुसार तैयार रिटेल सॉल्यूशंस देकर एईएसएल अपनी इंटीग्रेटेड सेवाओं के साथ अंतिम उपभोक्ता तक ऊर्जा की पहुंच प्रदान करने का तरीका बदल रहा है। एईएसएल एनर्जी सेक्टर का स्वरूप बदलने में अहम भूमिका निभा रहा है, ताकि एनर्जी सबसे भरोसेमंद, किफायती और टिकाऊ तरीके से मिल सके।

अधिक जानकारी हमारी वेबसाइट www.adanienergysolutions.com पर उपलब्ध है।

मीडिया से जुड़े सवालों के लिए आप रॉय पॉल से roy.paul@adani.com पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य रिलीज़

Scroll to top