सुरेश मंगलानी को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का 29 वर्षों का व्यापक अनुभव है। उन्हें विशेष रूप से ऑयल और गैस परियोजनाओं के साथ-साथ सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस और जॉइंट वेंचर्स की योजना बनाने, निर्माण करने और उन्हें सफलतापूर्वक संचालित करने में गहरी विशेषज्ञता प्राप्त है। सुरेश ने अपने करियर की शुरुआत केल्विनेटर (जो अब व्हर्लपूल इंडिया के नाम से जाना जाता है) से की थी, और इसके बाद उन्होंने गेल, महानगर गैस (गेल और शेल का संयुक्त उपक्रम) तथा इंडिया गैस सॉल्यूशंस (RIL और BP का संयुक्त उपक्रम) जैसे संस्थानों के साथ भी काम किया।
अदाणी गैस लिमिटेड से पहले, सुरेश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कमर्शिअल ऑफ पेट्रोलियम रिटेल बिजनेस के रूप में काम कर रहे थे| पेशे से सुरेश एक कॉस्ट अकाउंटेंट हैं, जिन्होंने M.COM, LLB, ACMA, FCS की पढ़ाई की है|