डॉ. विनय प्रकाश

सीईओ, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेस, डायरेक्टर, अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड

डॉ. विनय प्रकाश, माइनिंग में Ph.D., एनर्जी, इंफ़्रास्ट्रक्चर, मेटल एंड मिनरल्स के क्षेत्रों में सबसे जानेमाने लीडर्स में से एक हैं| इन्होंने शुरुआत से ही अदाणी ग्रुप के नेचुरल रिसोर्सेज वर्टिकल को पाल-पोसकर बड़ा बनाया और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसको आगे बढ़ाया है| नेचुरल रिसोर्सेज वर्टिकल में इंटीग्रेटेड कोल मैनेजमेंट, आयरन ओर, तांबा, एल्यूमीनियम, मिनरल, बंकरिंग, LPG, ATF और माइनिंग के बिज़नेस शामिल हैं| एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र में डॉ. विनय अग्रणी हैं|


अपनी दूरदर्शिता और लीडरशिप से अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज़ (ANR) को विकास और गुणवत्ता में सबसे आगे लेकर गए और एनवायरमेंट, कम्युनिटी से जुड़ना, सस्टेनेबिलिटी, सेफ़्टी के लिए इन्होंने कई पुरस्कार जीते, जिससे भारत में ANR काम करने की सबसे अच्छी जगहों में से एक बन गया है|


इन्होंने FIMI, ASSOCHAM, FICCI और CII में शामिल कई इंडस्ट्रीज़ में बड़े पदों पर काम किया, जहाँ इन्होंने रिस्पॉन्सिब्ल और सस्टेनेबल माइनिंग के तरीकों का समर्थन किया | डॉ. विनय को वर्ल्ड पेट्रोकोल कांग्रेस 2017 में ग्लोबल बिज़नेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है|


डॉ. विनय प्रकाश को इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (ISM), धनबाद से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है| ये एक मैकेनिकल इंजीनियर भी हैं, और इन्होंने ऑपरेशन/मटेरियल मैनेजमेंट में PG डिप्लोमा और MBA (फ़ाइनेंस) भी किया है|


2001 में अदाणी ग्रुप में शामिल होने से पहले इन्होंने आदित्य बिड़ला ग्रुप में आठ सालों तक काम किया |

Scroll to top