अमन कुमार सिंह

प्रेसिडेंट एंड हेड स्ट्रैटेजी, चेयरमैन ऑफिस, अदाणी समूह

अमन कुमार सिंह, अदाणी समूह में स्ट्रैटेजी और चेयरमैन ऑफिस का नेतृत्व करते हैं। वे समूह की व्यावसायिक इकाइयों और सेवाओं को चेयरमैन और समूह के उद्देश्यों के अनुरूप दिशा देते हैं। वे दूसरी पीढ़ी के प्रमोटर्स और समूह के सभी व्यवसायों में गवर्नेंस का नेतृत्व करते हैं। इसके अलावा वह ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव का सुपरविजन करते हैं।


अमन कुमार सिंह, नवंबर 2022 में अदाणी समूह से जुड़े और ग्रुप हेड ,कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन एंड एपेक्स मेंबर के रूप में कार्यभार संभाला। यह समय, समूह के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, जिसमें उन्होंने क्राइसिस मैनेजमेंट और अदाणी ब्रांड को सशक्त बनाने के लिए नई और प्रभावी रणनीति अपनाईं। इसके लिए उन्होंने एक मजबूत कम्युनिकेशन सिस्टम की नींव रखी और मीडिया से संबंधों को मज़बूत किया, जिससे भारत और वैश्विक स्तर पर अदाणी के ब्रांड को एक नई धार मिली।


उन्होंने समूह के ‘सेवा’ दर्शन को वास्तविक रूप दिया और उसे संगठनात्मक संस्कृति में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। अदाणी समूह को इससे एक अलग पहचान मिली। उन्होंने "अदाणी पंखा" जैसे प्रभावशाली कैंपेन का नेतृत्व भी किया, जिसे कई मंचों पर सम्मान मिला। उनकी लीडरशिप में अदाणी समूह को ब्रांड फाइनेंस के "मोस्ट वैल्युएबल इंडियन ब्रांड्स 2025" की लिस्ट में भारत का सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला ब्रांड घोषित किया गया। 31 महीनों की इस विशिष्ट यात्रा के बाद मई 2025 में अमन सिंह ग्रुप हेड, कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन के दायित्व से अलग हो गए।


अमन कुमार सिंह, एक सम्मानित और बहुचर्चित सिविल सर्वेंट रह चुके है साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र में अपने बहुआयामी योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल और सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभाई है। उनकी विशेषज्ञता स्ट्रेटेजिक प्लानिंग, पॉलिसी, एडमिनिस्ट्रेशन, कम्युनिकेशन, क्राइसिस मैनेजमेंट, एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट सिटी, ब्रांडिंग, टैक्स सिस्टम, एसईज़ेड, टेक्नोलॉजी और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में है। उन्होंने भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के लिए उच्च पदों पर सेवाएं दी हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, नीति-निर्माण और दूरदर्शिता, अदाणी समूह को एक नए वैश्विक मुकाम तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

Scroll to top