डॉ. मलय महादेविया 1992 में अदाणी ग्रुप में शामिल हुए और मुंद्रा पोर्ट का कॉन्सेप्ट बनाने से लेकर इसकी स्थापना तक उनका योगदान रहा है। डॉ. महादेविया को 2002 में अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन ने 'आउटस्टैंडिंग मैनेजर ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया। गुजरात विश्वविद्यालय ने 2008 में इन्हें “कोस्टल इकोलॉजी अराउंड मुंद्रा एरिया“ के क्षेत्र में Ph.D. से सम्मानित किया गया| डॉ. महादेविया सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CEPT), फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI), दी एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM), गुजरात विश्वविद्यालय में मैरीटाइम स्टडीज के बोर्ड ऑफ एडवाइजर, कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) और गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI), जैसे कई पेशेवर संघों के सदस्य हैं| डॉ. महादेविया अदाणी ग्रुप में शामिल होने से पहले अहमदाबाद के गवर्मेंट डेंटल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करते थे|