अजय कपूर, अदाणी ग्रुप के सीमेंट बिजनेस के CEO (अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और ACC लिमिटेड और होल टाइम डायरेक्टर हैं| इनके पास सीमेंट, कंस्ट्रक्शन, पॉवर एंड हेवी मेटल सेक्टर में 30 साल से अधिक का अनुभव है| अजय कपूर 1993 में अंबुजा सीमेंट्स में शामिल हुए और इन्होंने कई अलग-अलग भूमिकाओं में 27 साल से अधिक समय बिताया| 2014 से 2019 के बीच ये कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के पद पर भी रहे|
जून 2022 में अदाणी ग्रुप में शामिल होने से पहले अजय कपूर, एल्युमीनियम और पावर के CEO और वेदांता लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर ऑफ कमर्शियल के पद पर थे| उन्होंने हाल ही में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट्स के CEO के रूप में काम किया है| वह CII, FICCI, NCBM और ASSOCHAM जैसे कई बिजनेस फोरम में शामिल रहे हैं| उन्होंने के.जे. सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से MBA और इकोनॉमिक्स में डिग्री हासिल की है| अजय कपूर व्हार्टन स्कूल ऑफ दी यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया के एलुमनाई भी हैं|