धोखाधड़ी से सावधान
हमें जानकारी मिली है कि कुछ अनजान लोग और संस्थाएं खुद को अदाणी ग्रुप का प्रतिनिधि बताकर लोगों से वेंडर रजिस्ट्रेशन, नौकरी, इंटरव्यू, ट्रेनिंग प्रोग्राम और अन्य व्यापारिक अवसरों के नाम पर पैसे मांग रहे हैं।
अदाणी ग्रुप और उसकी सभी कंपनियां नीचे बताए गए किसी भी काम के लिए किसी भी तरह का पैसा या फीस नहीं लेतीं और न ही किसी से भुगतान की मांग करती हैं।
- वेंडर या सप्लायर रजिस्ट्रेशन और ऑनबोर्डिंग
- नौकरी के आवेदन, नौकरी देने की प्रक्रिया या नियुक्ति प्रस्ताव
- इंटरव्यू, ट्रेनिंग या नौकरी शुरू करने से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं
अगर उपरोक्त किसी भी प्रक्रिया के नाम पर आपसे पैसे मांगे जाते हैं तो उसे साफ तौर पर धोखाधड़ी समझें और ऐसे अनुरोध से सावधान रहें।
हम सभी लोगों और व्यवसायों से अपील करते हैं कि सतर्क रहें और किसी भी जानकारी या संदेश की पुष्टि केवल अदाणी ग्रुप के आधिकारिक माध्यमों और अधिकृत डोमेन वाले ईमेल के जरिए ही करें।
अदाणी ग्रुप और उसकी कंपनियां किसी भी ऐसे लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं होंगी, जो किसी अनधिकृत व्यक्ति या धोखाधड़ी वाले संदेश/संपर्क के माध्यम से किया गया हो। ऐसे मामलों में होने वाली किसी भी तरह की आर्थिक हानि, नुकसान, डेटा से जुड़ा जोखिम या अन्य किसी दावे की जिम्मेदारी अदाणी ग्रुप की नहीं होगी।