श्री विनोद बाहेती

श्री विनोद बाहेती, सीईओ – सीमेंट बिजनेस

श्री विनोद बाहेती अदाणी समूह में सीमेंट बिजनेस के सीईओ हैं। वह 16 सितंबर, 2022 से सीमेंट बिजनेस के सीएफओ के रूप में कार्यरत थे। 1 अप्रैल 2025 से वह सीमेंट बिजनेस के सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस सेक्टर में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री बाहेती का एक प्रभावशाली करियर रहा है। सीएफओ बनने से पहले, वे अदाणी समूह में विलय और अधिग्रहण के समूह प्रमुख रहे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई।



बैंकिंग बिजनेस में अपने कार्यकाल के दौरान वह कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग टीम का हिस्सा रहे। जिससे राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को महत्वपूर्ण योगदान मिला। श्री बाहेती एक योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और कॉस्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट (सीडब्ल्यूए) हैं।

Scroll to top