जुगेशिंदर ‘रॉबी’ सिंह

ग्रुप सीएफओ

जुगेशिंदर (“रॉबी”) सिंह 2019 से अदाणी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर हैं। वे ग्रुप की फाइनेंशियल रणनीति संभालते हुए ग्रुप को एक ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर लीडर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।


जुगेशिंदर (“रॉबी”) सिंह पिछले 12 साल से अदाणी ग्रुप के साथ काम कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में 17 साल का अनुभव रखते हैं। इस दौरान उन्होंने मेरिल लिंच, मैक्वेरी बैंक और कॉमनवेल्थ बैंक जैसे बड़े संस्थानों में सीनियर पदों पर काम किया है। उन्हें स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस, मर्जर और एक्विजिशन (M&A) जैसे क्षेत्रों में गहरा अनुभव है।


उनके नेतृत्व में ग्रुप ने एनर्जी ट्रांजिशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर फोकस बढ़ाया है। हाल ही में ग्रुप ने “इंफ्रास्ट्रक्चर ऑफ इंटेलिजेंस” बनाने के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर का इनवेस्टमेंट प्लान भी घोषित किया है।


जुगेशिंदर (“रॉबी”) सिंह ग्रुप का वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब ग्रुप तेजी से कई क्षेत्रों में विस्तार कर रहा है, उस वक्त उन्होंने 100 अरब डॉलर के कैपेक्स (पूंजी खर्च) प्लान को संभालते हुए कंपनी में बेहतरीन वित्तीय संतुलन को बरकरार रखा है।


उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है और ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से एप्लाइड फाइनेंस में डिप्लोमा किया है।

Scroll to top